Kanpur News: गर्भावस्था में अचानक पेट दर्द, हल्के में न लें
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्भावस्था में अचानक पेट दर्द और बाहर खून भी न निकले, तब भी खतरे को हल्के में नहीं लिया जा सकता। गर्भाशय के भीतर खून बह रहा हो तो मां को इसका अंदाजा तक नहीं लग पाता, जबकि गर्भ में पल रहे बच्चे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति घटने लगती है। ऐसी स्थिति में इलाज में देरी मां और बच्चे, दोनों की जान पर भारी पड़ सकती है। गर्भावस्था की इस गंभीर जटिलता को अब्रप्शियो प्लेसेंटी कहते हैं। इसमें प्रसव से पहले गर्भाशय की दीवार से अपरा (प्लेसेंटा) आंशिक या पूरी तरह अलग हो जाती है। इससे मां को गंभीर रक्तस्राव और बच्चे को ऑक्सीजन की कमी का खतरा रहता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में बुधवार को ''साइलेंट स्पाइक डीलिंग विद डेडली अब्रप्शियो'' विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.