कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सर्व समन्वय फाउंडेशन ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में 10 पोषण मेलों और 10 पोषण पाठशालाओं का आयोजन किया। अभियान के माध्यम से 700 से अधिक गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और 1,500 से अधिक स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ ऋचा मिश्रा, दीपक कुमार यादव, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रगति, हर्ष शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...