कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। संजय नगर बस्ती में मकानों को टूटने से बचाने और प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने एडीएम सिटी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि डीएम ने उन्हें गरीबों के मकान बचाने और समस्याएं सुनने के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। सांसद रमेश अवस्थी ने भी इस संबंध में एडीएम से बात की है। रघुनंदन भदौरिया ने कहा कि 70-80 वर्षों से रह रहे परिवारों को उजाड़ने के बजाय उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाए। विकास कार्य भी बाधित नहीं होने चाहिए। प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की मांग की गई। एडीएम ने रेलवे से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...