कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, पाण्डु नगर की प्रबंध समिति का निर्वाचन कराने के लिए पर्यवेक्षक नामित कर दिया है। 15 दिनों के अंदर चुनाव कराने के लिए सहमति प्रदान की है। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक शिक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्ण दत्त बाजपेयी और मंत्री कैलाश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि आदेश के अनुपालन में साधारण सभा की बैठक 20 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, पाण्डु नगर के परिसर में होगी। यहां प्रबंध समिति का निर्वाचन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...