Kanpur News: गड्ढों में फंसा ट्रैफिक, गलियों में रास्ता तलाशते रहे राहगीर
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की बदहाल सड़कें और क्रॉसिंग पर तकनीकी खराबी सोमवार को दिनभर यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ी। जगह-जगह गड्ढों, कीचड़ और बंद लेन के कारण वाहन रेंगते रहे और कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा रहा। सुबह से लेकर रात तक गुमटी क्रासिंग से अफीमकोठी, जरीबचौकी, जूही खलवा पुल, रामादेवी और गोविंदपुरी पुराने पुल के आसपास यातायात प्रभावित रहा। जाम में फंसे राहगीर गलियों से निकलने का रास्ता तलाशते नजर आए। यू-टर्न के गड्ढे बने जाम की वजह
जरीबचौकी चौराहे पर यातायात की स्थिति जरीबचौकी चौराहे पर सीधे जाने वाली लेन बंद होने के कारण वाहनों को यू-टर्न लेकर निकलना पड़ रहा है। यू-टर्न वाले स्थान पर गड्ढों के कारण वाहन धीमी गति से निकलते हैं। इसी प्वाइंट पर अफीमकोठी और तेजाब मिल कैंपस क्रासिंग की ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.