कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: चकेरी। जगई पुरवा में सोमवार सुबह एक ई रिक्शा जलभराव के चलते गड्ढे में फंसकर पलट गया। इसमें रिक्शा सवार वृद्ध समेत चालक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह एक ई रिक्शा मो अंजीद सवारी लेकर निकल रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी का पहिया पानी भरे गड्ढे में उतर गया और पलट गया। इसमें रिक्शा चालक समेत दो लोग घालय हो गए। इसी दौरान एक व्यक्ति अपना विरोध जताते हुए सड़क पर लेट गया। उसका कहना था कि पिछले काफी समय से सड़क जर्जर है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की जा रही है। आसपास के लोगों के उसे किसी तरह समझाकर वहां से हटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...