Kanpur News: गईं थीं तबादला रुकवाने, करनी पड़ी तुरंत ज्वाइनिंग
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आठ दिन तक सिफारिशों और बहानों के सहारे स्थानांतरण आदेश का अनुपालन टाल रहे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्मिकों को मंगलवार को चंद घंटे में ही आखिरकार तैनाती लेनी पड़ी। जानकारी मिलने पर डीएम ने तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश दिए। न करने पर निलंबन का अल्टीमेटम दिया। जिस पर पांच ने नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग ले ली। मंगलवार को कनिष्ठ सहायक मनु वर्मा स्थानांतरण रुकवाने की गुहार लेकर जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचीं। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को पता चला कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के आठ दिन बाद भी पांच कार्मिकों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर योगदान नहीं दिया है। डीएम के अल्टीमेटम पर शाम तक मुख्य सेविका मोना ने बिल्हौर से सरसौल, मुख्य सेविका माधुरी ने सिटी-वन से शिवराजपुर, मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.