Kanpur News: गंभीरा गांव की गोशाला मवेशियों के लिये बनी यातनागृह
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। कागजों पर निरीक्षण कर चाहे जितनी गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही जा रही हो लेकिन हकीकत बिलकुल अलग है। रसूलाबाद क्षेत्र में संचालित गोआश्रय केंद्र बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में संचालित गोआश्रय केंद्र पर व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। जिले के अफसर आए दिन बैठकें कर दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। रसूलाबाद क्षेत्र के गंभीरा गांव स्थित गोशाला में 235 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। जिले के आखिरी छोर पर स्थित गोशाला में बीडीओ कभी झांकने तक नहीं पहुंचते हैं। 15 दिन में सचिव एक बार पहुंचकर खाना पूरी कर रहे हैं। गोशाला में कीचड़ व जलभराव से गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। गुरुवार को जिस तरह खाली और साफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.