कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर। अपने वार्ड में गंदगी के खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहीं पार्षद शालू कन्नौजिया शनिवार को नगर निगम के उस्मानपुर स्थित दफ्तर में फर्श पर धरना देने बैठ गईं। उनका आरोप था कि मलिन बस्तियों वाले वार्ड 14 में लगातार शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है। वार्ड में कर्मचारियों का पता ही नहीं, जल्दी आते ही नहीं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से कई बार कहा मगर न तो कूड़े के ढेर हटे और न ही झाड़ू लगाई गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साथ लेकर नगर निगम को जगाने की कोशिश कर रही हैं। अभियान के आठवें दिन पोल खोलूंगी। अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने शनिवार का धरना खत्म किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...