कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा नदी के बहाव में फंसा हिरण का एक बच्चा तैरते हुए बुधवार को भैरोघाट के पास निकला। क्षेत्रीय लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आकांक्षा जैन ने बताया कि हिरण के बच्चे को वन विभाग ने संरक्षण में ले लिया। सुरक्षित रूप से संरक्षित करने पर निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...