कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कोहना में मंगलवार शाम घर से निकली युवती का शव बुधवार को गंगा बैराज स्थित पंपिंग स्टेशन के पास उतराता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पंपिंग स्टेशन के पूर्व कर्मचारी स्व. शिवदत्त कठेरिया का परिवार वहां से कुछ दूरी पर रहता है। परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी 26 वर्षीय बेटी सोना घर से निजी काम के लिए निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी, तो बुधवार को परिजन ने तलाश शुरू की। बुधवार शाम स्थानीय लोगों ने पंपिंग स्टेशन के पास भरे नदी के पानी में शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, तो परिजन ने शव की पहचान की। कोहना थाना प्रभारी मनीष चौधरी ने बताया कि युवती का एक घर पंपिंग स्टेशन परिसर में ह...