Kanpur News: गंगा खतरे के निशान के ऊपर, राहत शिविर खत्म
कानपुर, सितम्बर 16 -- Kanpur News: गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 114 मीटर से .52 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इससे कटरी के गांवों में संकट बना हुआ है। उस पर मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश ने आफत को बढ़ा दिया है। कटरी के गांवों में कम होने वाला पानी बढ़ गया है। बारिश व न आने वाले ग्रामीणों को देखकर प्रशासन ने राहत शिविर को खत्म कर दिया है। बुधवार सुबह से बनियापुरवा से बैराज जाने वाला बंद मार्ग खोल दिया गया है। गंगा का जलस्तर घटने से कटरी के गांव की गलियों से पानी उतरना शुरू हो गया था। बनियापुरवा तिराहे से पानी सड़कों से हट गया है। अचानक मंगलवार को हुई बारिश से लक्ष्मणपुर, चंडीपुरवा, प्रतापपुर हरि, हृदयपुर पिपरिया गांव में कम हुआ पानी बढ़ गया। बाढ़ का पानी सड़क से नीचे खेत, खलिहान व बगीचों में भरा है। वह अब सड़ांध मारने लगा है। गांव की गलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.