Kanpur News: गंगा का जलस्तर घटा, पर कटरी के गांवों में अभी जलभराव
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर, हिन्दुस्तान टीम। गंगा का जलस्तर रविवार को करीब एक फीट घटने से कटरी के गांवों में रहने वालों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांवों में जलभराव से दुश्वारियां अभी पूरी तरह कम नहीं हुई हैं। शनिवार देर रात तक तेजी से बढ़ने के बाद गंगा का पानी रात करीब एक बजे स्थिर हुआ। भोपालपुरवा, दुर्गापुरवा, लक्ष्मणपुरवा और चंडीपुरवा की सड़कों पर अब भी एक फीट तक पानी भरा है। भगवानदीन पुरवा जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए नावें लगाई गई हैं। नाव नहीं मिलने पर लोग कमर से ऊपर तक भरे पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। जलभराव से मवेशियों की भी हालत खराब है। कटरी के सभी गांवों के खेत पानी में डूबे हैं。
जलस्तर में कमी ख्योरा कटरी के ग्राम प्रधान पति दिनेश निषाद ने बताया कि पानी घटने से लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.