Kanpur News: गंगापुल पर ट्रक खराब, फ्लाईओवर पर दिनभर रेंगा यातायात
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ नये गंगापुल पर ट्रक खराब हो जाने और डायवर्जन खुल जाने के बाद मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक फ्लाईओवर पर यातायात रेंगता रहा। वाहनों की लाइन जाजमऊ से लेकर नौबस्ता फ्लाईओवर तक पहुंच गई। जाम देख बड़े वाहन सर्विस लेन से निकलने लगे। जिससे सर्विस लेन पर भी जाम लगने लगा। सुबह के समय ड्यूटी पर जाने के लिए निकले लोग जाम से जूझते नजर आये। दोपहर के बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका। मंगलवार सुबह औरैया निवासी चालक राजेश ट्रक लेकर कानपुर से उन्नाव की तरफ जा रहा था। तभी नए गंगापुल के बीच में पहुंचते ही अचानक ट्रक खराब हो गया। जिसके बाद अन्य वाहनों को निकलने में समस्या होने लगी। धीरे-धीरे वाहनों की लाइन बढ़ने लगी और हरजिन्दर नगर चौराहे के आगे तक पहुंच गई। सूचना पाकर मौके पर यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.