कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर जिला खो-खो संघ की ओर से कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे चरण के ट्रायल में रविवार को पीरोड स्थित हरसहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें विभिन्न जिलों से 60 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि ट्रायल में भारतीय खो-खो टीम के पूर्व खिलाड़ी, अल्टीमेट खो-खो लीग के प्रोफेशनल खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे खो-खो खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ग्राउंड ड्राइव, पोल ड्राइव, टैपिंग समेत खेल की विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों की गति, चुस्ती, फिटनेस, तकनीकी दक्षता और मैच परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का बारीकी से आकलन किया। यह भी पढ़ें- कानपुर सुपरस्टार्स के चयन ट्रायल में 213 खिलाड़ियों ...