कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में अंडर-14 (बालक) जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। खेल निदेशालय उप्र की ओर से 29 अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता में शहर के स्कूल-कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए टीमों की प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। इच्छुक स्कूल-कॉलेज की टीमें क्षेत्रीय खेल कार्यालय, ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपनी प्रविष्टि जमा कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग को 27 तक कराएं एंट्री अधिक ज...