कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर। खेरेश्वर मंदिर शिवराजपुर में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद सुबह करीब 9 बजे से भंडारे का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान विधायक राहुल बच्चा सोनकर, अंशु तिवारी, राकेश तिवारी, ऋषभ शुक्ला, कमल शुक्ला, बउवन द्विवेदी, वतन अग्निहोत्री, नितिन कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा सत्यम सक्सेना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार में शिव रुद्राभिषेक एवं भक्ति जागरण का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...