कानपुर, अगस्त 15 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी थाना क्षेत्र के भैलामऊ गांव में खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव भैलामऊ निवासी शिव शंकर (55) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आने से शिव शंकर गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन उन्हें इलाज के लिए पनकी स्थित बीएमसी अस्पताल ले गए, जहां देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भतीजे जीतू ने बताया कि शिव शंकर किसान थे। उनके परिवार में पत्नी माया और दो बेटे नीरज व पंक...