Kanpur News: खेत पर गए किसान की गश खाकर गिरने से मौत
कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के असलनापुर गांव में खेत पर गया किसान गश खाकर गिर गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। मंगलपुर थाना क्षेत्र के असलनापुर निवासी अट्ठाइस वर्षीय ज्ञान सिंह गुरुवार दोपहर खेत पर गए थे। अचानक वहां गश खाकर गिर गये। आसपास के लोग जब तक वहां मौके पर पहुंचे तो ज्ञान सिंह की मौत हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रिया व मां राजरानी बदहवास हो गई। परिजन शव को घर ले गए। मृतक के भतीजे सौरभ ने बताया कि दोपहर 11 बजे वह खेतों की तरफ कद्दू की फसल देखने गए थे। वहीं वह गश खाकर गिर गए व उनकी मौत हो गई है। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे कार्तिक व गोपाल हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है। सूचना पर पहुंचे चौकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.