Kanpur News: खेत पर गई महिला फिसलकर नाले में गिरी, मौत
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर के मजरा संग्रामपुर गांव में गुरुवार को घर से शौंच को निकली एक महिला का पैर फिसल गया जिससे वह गांव के बाहर खेतों के समीप से निकले गहरे नाले में जा गिरी। इससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर के मजरा संग्रामपुर गांव निवासी बलवान सिंह यादव की 55 वर्षीय पत्नी किरन देवी को काफी समय से दौरा आता था जिसका उपचार चल रहा। गुरुवार की सुबह वह शौंच के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी। उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गांव के रघुनाथ यादव के खेत के सामने से निकले गहरे नाले में जा गिरी। जिससे वह पानी में डूब गई और उसकी मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.