Kanpur News: खुला नाला लोगों के लिए बना मुसीबत, आये दिन गिर रहे मवेशी
कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के नेवादा देवराय गांव में जलनिकासी के लिए बनवाया गया खुला पड़ा नाला लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन हुआ है। ग्रामीणों के साथ छोटे-छोटे बच्चे और पालतू पशु आए दिन खुले पड़े नाले में गिर कर घायल हो रहे हैं। इसके बाबजूद भी जिम्मेदार लोग समस्या से अंजान बने हुए हैं। क्षेत्र के नेवादा देवराय गांव में घरों से और बारिश का पानी निकलने के लिए ग्राम पंचायत निधि द्वारा बीते वर्षों रामप्रसाद प्रजापति के घर के सामने से ज्ञान प्रकाश के सामने तक करीब चार सौ मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया था। गुणवत्ताहीन सामग्री प्रयुक्त होने से चंद दिनों बाद ही नाला भर भराकर गिर गया था। कई बार शिकायत के बाबजूद कार्यदायी संस्था द्वारा उसे आज तक न दुरुस्त कराया गया और न ही उस पर चटिया ढाली गई। निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.