Kanpur News: खाली बाल्टी, गिलास बजाकर मांगा पानी
कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: कानपुर। निराला नगर कॉलोनी में सात दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रीय लोगों ने हाथों में खाली गिलास और बाल्टियां बजाते हुए सत्याग्रह किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कहा कि सात दिन से पीने के पानी के साथ खाना बनाने, नहाने और रोजमर्रा के कामों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि निराला नगर पानी की टंकी से क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। सात दिन तक लोगों को पानी के लिए तरसाना शर्मनाक है। तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। यहां मो. साकिफ, ऋषिराज अग्रवाल, जाकिर हुसैन, राजू, सचिन सिंह, मोहम्मद हारुन, मोहम्मद आकिब, राम मूर्ति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.