कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां के खानचंदपुर क्षेत्र में वर्षों से बीमारी और चिंता का विषय बने क्रोमियम प्रदूषण की सच्चाई अब वैज्ञानिक जांच के दायरे में है। गुरुवार को कानपुर से आईआईटी की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के अधिकारियों के साथ डंप स्थल, दोनों तरफ व आसपास की औद्योगिक इकाइयों और प्रभावित गांवों का गहन सर्वे कर पानी एवं मिट्टी के 25 नमूने एकत्र किए। जांच रिपोर्ट से यह तय होगा कि जहरीले क्रोमियम का असर भूजल और कृषि भूमि तक कितना पहुंच चुका है। टीम ने सबसे पहले क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से डंप स्थल और प्रभावित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा पूर्व में मिली शिकायतों की जानकारी ली। इसके बाद मॉनिटरिंग असिस्टेंट आशीष कुमार और एमटीएस शशांक शु...