Kanpur News: खाद लेने आए किसान के दस हजार रुपये जेब कतरे ने किए पार
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सहकारी समिति रूरा में खाद लेने आए एक किसान के दस हजार रूपये जेब कतरे ने पार कर दिए। जेब कटने में कुछ रुपये नीचे गिरने से किसान को वारदात का अहसास हुआ। उसके शोर मचाने पर भाग रहे जेब कतरे को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।पालीवाल नगर रूरा के रहने वाले विजय चौबे बुधवार को नगर पंचायत कार्यालस के पास स्थित सहकारी समिति में खाद लेने गए थे। वहां किसानों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर एक जेब कतरे ने उनकी जेब से दस हजार रुपये पार कर लिए। इस बीच कुछ रुपये नीचे गिरने पर जब विजय ने अपनी जेब टटोली तो वह सन्न रह गए। उनके शेार मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने जेब काटकर भाग रहे जेब कतरे को घेराबंदी कर दबोच लिया। इसके साथ ही उसकी पिटाई भी कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.