कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: डेरापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह व राम बिहारी की टीम ने बदनाम स्वीट हाउस से पनीर, खोया और लड्डू के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा टीम अतुल मिष्ठान भंडार पहुंची, जहां कढ़ाई में कई दिन पुराना रिफाइंड रखा मिला, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया और दुकानदार को हिदायत दी कि बिना मानक के रंग का प्रयोग न किया जाए तथा मिलावटी मिठाइयों का निर्माण व बिक्री न की जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के कई मिष्ठान भंडार संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। करीब चार घंटे तक कस्बे में ख...