Kanpur News: खाद्य विभाग ने बदबूदार खराब 2200 किलो खोवा कराया नष्ट
कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो वाहनों से करीब 2200 किलो बदबूदार खराब खोवा पकड़ा। प्रयोगशाला भेजने के लिए खोवा के तीन नमूने संग्रहित किए गए। उसके बाद कूड़ा निस्तारण प्लांट में उन्हें नष्ट करा दिया गया। दो टीमों ने अलग अलग कार्रवाई की। दोनों कार्रवाई को मिलाकर पकड़े गए खोवा की कीमत 7.73 लाख रुपए बताई गई है। फिरोजाबाद और इटावा से खोवा को शहर में बिक्री करने के लिए लाया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सूचना पर भौती मोड़ के पास महिंद्रा पिकअप संख्या यूपी 75 सीटी 0633 को रोककर जांच की। वाहन में 29 बोरियों में करीब 1150 किलो खोवा मिला। इसकी कीमत लगभग 4.06 लाख रुपये थी। मौके पर मौजूद आनंद और कप्तान सिंह ने बताया कि खोवा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित नगला मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.