Kanpur News: खाद्य विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1.20 क्विंटल खोवा नष्ट
कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। त्योहार पर मिलावटखोरी के खिलाफ आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 24 अक्तूबर से मिलावट से जंग नाम से अभियान की शुरुआत की थी। जिसके बाद प्रशासन ने भी इसे हाथों हाथ लिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रबंधन को अलर्ट किया गया। सात दिनों के अभियान में विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री, खाद्य कारोबारियों की मनमानी और नियमों की अनदेखी के मुद्दे उठाए गए। इसके बाद विभाग ने भी निरीक्षण और छापेमारी का दायरा बढ़ाया। 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक की कार्रवाई में 27 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें कमियां मिलने पर चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए जबकि 19 को सुधार नोटिस जारी हुए। 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.