Kanpur News: खाटू श्याम दर्शन को गया परिवार, चोरों ने किया लाखों का माल पार
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर। खाटू श्याम दर्शन करने राजस्थान गए परिवार के सूने पड़े घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। एक दिन बाद घर लौटे परिवार को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरु कर दी। राधापुरम निवासी बिजेन्द्र सोनकर 10 अगस्त की रात परिवार के साथ राजस्थान स्थित खाटूश्याम दर्शन करने गए थे। इसी दौरान मेन गेट का ताला तोड़कर घर में चोर दाखिल हुए। चोर लगभग छह लाख के गहने व एक लाख 25 हजार की नकदी पार कर ले गए। 12 अगस्त की दोपहर जब वह परिवार के साथ घर लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.