Kanpur News: खराब हैंडपंप को ठीक कराने को लेकर दो सगे भाइयों में संघर्ष, पांच घायल
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। महिलाओं के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। घटना में पांच लोग घायल हो गए। विजयीपुर निवासी भूप सिंह ने बताया कि मोहल्ले में एक हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है। उसे ठीक कराने को लेकर पड़ोस में रहने वाले उनके सगे भाई कल्लू के परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मूसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवीपुर भेजा। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि खराब हैंडपंप को लेकर दोनों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.