कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। बारिश में शहर की सड़कें तबाह हो चुकी हैं। कोई मार्ग ऐसा नहीं बचा जिस पर गड्ढे न हों। कई मार्ग तो गड्ढों में ही तब्दील हैं। इसके बाद रोड कटिंग ने स्थिति और खराब कर डाली। शहर में जहां-तहां रोड खुदी पड़ी है। जिस विभाग को जहां इच्छा कर रही, रोड खोद रहा। इसे लेकर सरकारी मशीनरी अब जागी है। ऐसी सड़कों के सुधार के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कमेटी का अध्यक्ष नगर आयुक्त को बनाया गया है। कमेटी की गुरुवार को हुई पहली बैठक में ही संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। कमेटी में केडीए उपाध्यक्ष, सीडीओ, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, जल निगम और मेट्रो सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ...