Kanpur News: खनन माफिया ने खोद डाली नहर की पटरी
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: रूरा। क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन माफिया किसी भी जगह को बख्श नहीं रहे हैं। शासन और प्रशासन के सख्त निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला डेरापुर तहसील क्षेत्र का है, जहां खनन माफिया ने सिंचाई विभाग की सुरक्षित जमीन को ही मलबे की तरह खोद डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस पूरे खेल से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। डेरापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमौली के सामने से गुजरी रामगंगा निचली नहर की पटरी पर बीते कुछ दिनों से अवैध खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफिया रात के सन्नाटे में भारी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ धावा बोलते हैं। माफिया ने नहर विभाग की सुरक्षित पटरी और आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.