कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। तहसील अकबरपुर क्षेत्र में अवैध खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब सरकारी संपत्तियों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे। थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव के सामने रामगंगा नहर पटरी को खनन माफिया ने रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों की मदद से नहर की पूरी पटरी ही खोद डाली और मिट्टी बेंच दी। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तो नहर की जगह गहरा गड्ढा देखकर दंग रह गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह अवैध खनन रूरा जनका देवी महाविद्यालय के ठीक सामने रात भर चलता रहा। दर्जनों ट्रॉलियों में मिट्टी लादकर ले जाई गई, लेकिन पास ही मौजूद नहर विभाग और राजस्व प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत और शह के बिना तहसील मुख्यालय के इतने करीब इतना...