कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। विकास खंड डेरापुर की ग्राम पंचायत खजुर्रा के मजरा सरदारपुर में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी जमा है, इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बसमतिया गांव में जल जमाव की समस्या का निदान नहीं, लोग परेशानजलनिकासी की समस्या गांव में जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क और गलियों में गंदा पानी भर जाने से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को रोजाना जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और स...