Kanpur News: खंडहर बन रहे आरआरसी सेंटर, जिम्मेदार बने अंजान
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। सरकार भले ही गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही हो, लेकिन कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में धरातल पर स्थितियां इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से तैयार कराए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। जिम्मेदारों की घोर अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता के चलते ये सेंटर शुरू होने से पहले ही खंडहर में तब्दील होने की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों में ग्रामीण कचरा प्रबंधन के लिए इन सेंटरों का निर्माण कराया गया था। योजना के मुताबिक, गांवों से निकलने वाले गीले, सूखे, प्लास्टिक और कांच के कचरे को अलग-अलग निस्तारित करने के लिए विशेष चेंबर बनाए गए थे, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक इन सेंटरों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.