कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में चल रही 15 दिवसीय हैंड्स-ऑन फिजियोथेरेपी कार्यशाला में शुक्रवार को उपचार की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. मुनीश रस्तोगी, एसोसिएट डीन प्रशासन प्रो. दिग्विजय शर्मा और एसबीएस विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के डीन प्रो. अरुण मोझी रंगनाथन ने किया। प्रो. रंगनाथन ने मायोफेशियल रिलीज (एमएफआर) तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि मांसपेशियों और उनसे जुड़े ऊतकों की समस्याओं के उपचार में इस तकनीक का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने क्रेनियोसैक्रल रिलीज और सर्वाइकल मसल रिलीज जैसी तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: बच्चों में ऊ...