Kanpur News: कौशल दिवस पर आज 700 नौकरियों का मेला
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईटीआई पांडु नगर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा, इसमें 700 से अधिक पदों पर नौकरियों को पाने का मौका है। उप्र कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक सन्दीप कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रशिक्षित युवाओं का चयन करने देश की 15 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां आ रहीं हैं। बीपीएल परिवारों के युवा एवं दिव्यांगजन भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां तथा पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 14 को रोजगार मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.