Kanpur News: कोरियर कर्मी से मारपीट, लूट का आरोप
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बिधनू के हृदयपुर गांव में दबंगों ने कोरियर कर्मी से मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने नकदी छीनने के बाद पार्सल फेंक दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। भीतरगांव परौली निवासी सत्यम चंदेल के मुताबिक वह घाटमपुर स्थित एक कोरियर कंपनी में कार्यरत है। बीती 21 जून को वह बिधनू के हदयपुर गांव में पार्सल देने गया था। आरोप है कि एक दुकान के पास खड़े होकर रास्ता पूछने लगा। तभी गांव के दारा यादव व जयसिंह यादव कार से आये और गाली-गलौज करते हुए बाइक हटाने को कहा। विरोध करने पर आरोपितों ने अपने दो अन्य साथी गोरे और आयुष को बुलाकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने मोबाइल तोड़ा फिर 3894 रुपये का पार्सल से भरा बैग फेंकने के साथ जेब में रखे 4375 रुपये भी छीन लिये। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.