Kanpur News: कॉलेज के लिए निकली छात्रा दस दिन से लापता
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: सचेंडी। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली बीए फाइनल की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी बीती 21 अगस्त को जमुई स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर न आने पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं लग पाया। मंगलवार को पिता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.