कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, पाण्डुनगर की प्रबंध समिति का निर्वाचन सोमवार को हआ। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अतुल कुमार दीक्षित और विभागीय पर्यवेक्षक सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी की देखरेख में हुई। इसमें मणिकांत जैन को अध्यक्ष, आरएस रुफी वकी को उपाध्यक्ष, कैलाश नाथ त्रिपाठी को प्रबंधक, ईशान बाजपेई को उपप्रबंधक और उमाशंकर गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। रंजीत सिंह चौहान, अशोक पाण्डेय, यश बगला, अभिजीत वर्मा, सुमित श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव और प्रमुदित्त द्विवेदी सदस्य होंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता तथा समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...