कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से आरएन गुप्ता एवं एचएम लाल की स्मृति में दो दिवसीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। शतरंज सिंगल्स में केके जायसवाल विजेता बने। कैरम सिंगल्स में सचिन केसरवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कैरम डबल्स में सचिन केसरवानी और राहुल यादव की जोड़ी विजेता रही। यहां शेखर शर्मा, वीके निगम, अशोक दरबारी, दिनेश प्रकाश, एसवी पांडेय, श्याम धवन, एसएस निगम, विमल बाजपेई, हरिओम गुप्ता, पुष्पेंद्र दीक्षित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...