कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कैंट में रविवार शाम को महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद के चलते देवर अपनी भाभी की हत्या करने आया था, लेकिन धोखे में उनकी बहन को गोली मार दी।

घटनास्थल की स्थिति गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने देवर समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के ससुराल पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिवार का विवरण कैंट के सत्तीचौरा घाट निवासी ओमप्रकाश मजदूर है। परिवार में पत्नी सुशीला, चार बेटियां रोशनी, चांदनी, सरोजिनी, अंजलि और बेटा युवराज है। सरोजिनी ने बताया कि 2020 में उसकी शादी कल्लूपुरवा उन्नाव में रहने वाले संतोष से हुई थी। दो साल पहले उसके एक साल का बेटे की मौत हो गई थी। इ...