Kanpur News: केस्को के जूनियर इंजीनियर की जमानत अर्जी खारिज
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को के स्क्रैप घोटाले में गिरफ्तार जेई मुन्ना यादव की जमानत अर्जी गुरुवार को अपर जिला जज अगस्त कुमार तिवारी ने खारिज कर दी। एडीजीसी संजय कुमार झा ने बताया कि केस्को के जेई रमेश चंद्र ने ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जेई मुन्ना यादव पर गुजरात के भरूच की फर्म एमए ट्रेडर्स को नीलामी के तहत तय मात्रा से अधिक स्क्रैप भेजे जाने का आरोप लगाया है। टेंडर के अनुसार 10 टन स्क्रैप 54 रुपये प्रति किलो की दर से भेजा जाना था, लेकिन 30 जुलाई को रवाना ट्रक में करीब 22 टन कबाड़ लदा मिला। करीब 12 टन अतिरिक्त स्क्रैप की कीमत छह लाख रुपये से अधिक आंकी गई। स्टोर के जेई रमेश चंद्र की सूचना पर डायल-112 पुलिस ने काकादेव क्षेत्र में ट्रक रोका। जिसके बाद स्क्रैप घोटाले का खुलासा हुआ। इस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.