कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। साइबर ठग ने केस्को कर्मी बनकर स्मार्ट मीटर का नंबर बदलने का झांसा देकर अशोक नगर निवासी व्यापारी कुलवंत सिंह कालरा के बैंक खाते से 38 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने नजीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कुलवंत सिंह की तहरीर के अनुसार, दो दिन पहले उनके पास एक कॉल आई, जिसने खुद को केस्को का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड होने और मीटर नंबर बदल गया है। आरोपित ने उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपित ने उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करने के बाद उनके दो बैंक खातों से करीब 38 हजार रुपये पार हो गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख ठगे नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रव...