कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को केस्को ने विकास नगर स्थित केसा कॉलोनी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया। केस्को एमडी नेहा जैन की अगुवाई में केस्को स्टाफ ने कई प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। कार्यक्रम में केस्को के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जिले में 500 स्थानों पर रोपे 37.63 लाख पौधे यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विकास खंड कड़ा परिसर में हुआ पौधरोपण यह भी पढ़...