Kanpur News: केस्को एमडी की समीक्षा में बिजली आपूर्ति के घंटों में मिला अंतर
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केस्को एमडी नेहा जैन ने शुक्रवार को संजय नगर और वाजिदपुर सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फीडरों पर लगे स्मार्ट मीटरों से बिजली आपूर्ति के ऑनलाइन डेटा और सबस्टेशन में दर्ज आपूर्ति डेटा का मिलान किया गया। संजय नगर सबस्टेशन में कोई कमी नहीं मिली, जबकि वाजिदपुर सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति कम पाई गई। इसकी वजह डबल सोर्स सप्लाई की व्यवस्था न होना सामने आई। इससे हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से जाजमऊ क्षेत्र में बिजली घंटों बाधित रहती है। वाजिदपुर सबस्टेशन को फिलहाल 132 केवी रूमा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली मिलती है। ऐसे में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने पर मरम्मत पूरी होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है। समस्या के समाधान के लिए एमडी ने वाजिदपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.