कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 13 सितंबर को होने वाली 76वीं एजीएम (वार्षिक आम सभा) में इस बार कई बड़े बदलाव के साथ पूरे संघ का कायाकल्प होने जा रहा है। केसीए की कार्यकारिणी में 90 फीसदी पदों पर फेरबदल होना बताया जा रहा है। इन पदों पर कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं।पिछले 75 वर्षों से शहर में क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने की बागडोर संभाल रहे केसीए में इस बार सभी पदों पर चुनाव होने हैं। जिसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अध्यक्ष, सचिव समेत लगभग 90 फीसदी पदों पर नए पदाधिकारियों के आने की संभावना है। दावे तो यहां तक किए जा रहे हैं कि वर्ष 2008 से चेयरमैन का दायित्व संभाल रहे डॉ. संजय कपूर भी अपना पद छोड़ने जा रहे हैं। इन पदों पर कौ...