Kanpur News: केवी आईआईटी में आज पूर्व छात्र मिलन समारोह
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में आज रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 1971 से 2025 तक के विभिन्न बैचों के लगभग 125 पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता की पुष्टि की है। इनमें कई पूर्व छात्र विदेशों से भी इस समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम सुब नौ बजे होगा। 16 नवंबर को सुबह 8 बजे पूर्व छात्र वर्तमान विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। यह जानकारी एलुमनी एसोसिएशन, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर के अध्यक्ष मयंक गुप्ता और महासचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.