Kanpur News: केवीके में बना धान की 15 प्रजाति का क्रॉप कैफेटेरिया
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता किसान अब खेतों में धान की फसल लगाने से पहले उसका उत्पादन व गुणवत्ता का भी आंकलन कर सकेंगे। जिससे उन्हें अपने खेतों में धान की प्रजाति का चयन करना आसान होगा। इसके लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने दलीप नगर स्थित केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) में धान का क्रॉप कैफेटेरिया विकसित किया गया है। जिसमें धान की 15 प्रजातियां लगाई जा रही हैं।केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि इससे जिले के किसानों को धान फसल से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्राप्त होंगी। धान की इन प्रजातियों के परीक्षण के बाद जिले की जलवायु के अनुकूल जो प्रजातियां बेहतर परिणाम देंगी, उन्हें किसानों के बीच प्रसारित किया जाएगा। ये 15 प्रजातियां संकर, ऊसर सहनशील और सामान्य धान की हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.