कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस ने कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं के लिए सोमवार को करियर काउंसिलिंग सेशन आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्कूल के बाद अपने भविष्य को लेकर समय रहते सही निर्णय लेने व अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित करना था। क्लब अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव चांदनी गुप्ता, सुषमा देवी और सदस्य आकांक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। चांदनी गुप्ता ने इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, नुपुर भल्ला ने सोशल मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट एवं एआई जनरेटेड इवेंट्स, सीए ऋतु प्रिया ने कॉमर्स एवं फाइनेंस जबकि डॉ. सोनल ने मेडिकल क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...