Kanpur News: केबल हटाने के विवाद में पड़ोसी ने दंपति को पीटा, मुकदमा
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: चकेरी। पटेल नगर में मकान से गुजर रही केबल को हटाने के विवाद में पड़ोसी परिवार ने दंपति को पीटा। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने चकेरी थाने में पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पटेल नगर के कच्ची बस्ती निवासी अनीता के अनुसार, एक अक्टूबर की सुबह पीड़िता अपने पति अमित के साथ घर पर थी। तभी पड़ोसी अमन ने घर के बाहर से गुजर रही केबल हटाने को लेकर उनसे विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित समेत उसके परिवार के बिल्ला, मुरारी, काजल और विजमा ने उनसे और उनके पति से मारपीट की। इसके बाद धमकाते हुए चले गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.